पंचकूला। सेक्टर-21 एक डेयरी के बाहर खड़ी कार से शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 1.25 लाख रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गए। बैग में पैसों के साथ चेक बुक व अन्य दस्तावेज भी थे। व्यक्ति की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नवीन गोयल जीरकपुर निवासी हैं। वह कालका से घर लौट रहे थे और एक डेयरी की दुकान से दूध लेने के लिए रुके थे। जब वह दूध लेकर कार के पास आए तो ड्राइवर वाली सीट का शीशा टूटा था और कार में रखा 1.25 लाख रुपये से भरा बैग गायब था। नकद पैसे के साथ चेकबुक और अन्य कागजात भी चोर ने उड़ा दिया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद