फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में एमडीसी सेक्टर-5बी से 124 झुग्गियां हटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने 11 और 12 मई को दो दिन लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर झुग्गियां हटाईं। प्राधिकरण ने यह अभियान एमडीसी सेक्टर-5बी में चलाया। अभियान का नेतृत्व जेई अजीत सिंह और देपन ने किया। उनके साथ पटवारी राकेश सैनी और सुपरवाइजर मान सिंह भी मौजूद रहे। इनकी टीम ने दो दिन में 124 झुग्गियां हटाईं। इस मौके पर जेई अजीत सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से शहर में लगातार सर्वे किया जा रहा है। शहर की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए शहर में जगह-जगह बनाई गई झुग्गियों को हटाया जा रहा है। इसके मद्देनजर 11 और 12 मई को दो दिन तक लगातार अभियान चलाकर 124 झुग्गियों को साफ किया गया। इसके साथ ही एमडीसी में बने शोरूम के पीछे लगाई गई सब्जियों की दुकानें हटाने के लिए एचएसवीपी को शिकायत दी गई थी। इस शिकायत के आधार पर शुक्रवार को टीम वहां पहुंची और सब्जी की दुकानों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें