सेंट स्टीफंस स्कूल में गो ग्लोबल कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45 ने बुधवार को बुल्गारिया की राजधानी सोफिया स्थित यूरोपियन स्कूल के साथ मिलकर इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम ‘गो ग्लोबल अभियान’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल लुईस लोपेज ने कहा कि स्कूल के साथ पार्टनरशिप की नई पहल इस दिशा में एक कदम है जो कि निश्चत तौर पर स्टूडेंट्स की दुनिया और इसकी कई संस्कृतियों के प्रति गहरी समझदारी को और बढ़ाएगी। इस पहल के मुख्य पहलुओं की जानकारी देते हुए युवसत्ता के संयोजक ने कहा कि हमारे देश का बुल्गारिया के साथ घनिष्ठ संबंध है और हाल ही में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी भारत- बुल्गारिया संबंधों को और मजबूत करने के लिए बुल्गारिया गए थे। दोनों तरफ के टीचर्स और स्टूडेंट्स की एक्सचेंज विजिट भी प्लान की गई है।