बेहतर ज्ञान और प्रचार-प्रसार दिलाएगा पहचान
प्रिंसिपल एसोसिएशन की संगोष्ठी के दूसरे दिन वक्ताओं ने रखी अपनी बात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू में चल रही प्रिंसिपल एसोसिएशन की संगोष्ठी के तीसरे दिन वक्ताओं ने कहा कि बेहतर ज्ञान व उसका प्रचार-प्रसार संस्थानों को पहचान दिलाएगा। इस दौरान प्रतिनिधियों के बीच की ताकत, कमजोरियों, अवसरों व खतरों पर भी बात की गई। संगोष्ठी के दौरान विभिन्न विषयों से जुड़े शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। डॉ. संजय सिंह, डॉ. नितिन मथंकर, हसीया पांडेय आदि ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान क्या आपका कॉलेज एक शिक्षण संगठन है, विषय पर सभी ने अपने विचार रखे। साथ ही कॉलेज की केस स्टडी पर भी चर्चा की। इस मौके पर डॉ. आर महाजन, कंट्रोलर प्रो. परमिंदर सिंह, डॉ. दीपिका आदि मौजूद रहीं।