फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरेंट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोते-पोतियों की दादा-दादियों के साथ एलांते मॉल में ग्रैंड डेट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पोते-पोतियों के साथ खास लगान रखने वाले ग्रैंड पैरेंट्स के लिए एलांते मॉल ने रविवार को ए ग्रैंड डेट क्रा आयोजन किया। इस मौके पर चंडीगढ़ के बच्चे, अपने अभिभावकों और ग्रैंड पैरेंट्स के साथ एलांते मॉल पहुंचे। इस मौके पर केक कटिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया। इसके लिए एलांते मॉल द्वारा इस सेलिब्रेशन के लिए एक सोशल मीडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें पोते-पोती की फोटोग्राफ और अपने दादा-दादी के साथ अनुभवों को साझा करने का निमंत्रण था, जिसमें काफी लोगों ने बच्चों की फोटो ग्रैंड पैरेंट्स के साथ डाली। इसमें यह भी था कि कैप्शन के साथ वे दादा-दादी को एक डेट पर ले जाने की ख्वाहिश को भी लिखना था। मॉल में केक कटिंग समारोह के बाद स्मैश में कुछ मजेदार खेलों के साथ विजेताओं के लिए रिजर्व विशेष पुरस्कार बांटे गए। इसके बाद दादा-दादी ने अपने पोते-पोतियों के साथ फूड कोर्ट में लंच किया। इस पहल के बारे में एक ग्रैंड पैरेंट अनुपमा बेदी ने बताया कि उनका पोता और वह आमतौर पर पार्क में एक साथ सैर करते हैं पर ऐसा कभी नहीं हुआ कि हमारी तस्वीर इस प्रकार से फेसबुक पर आई हो। यह एक रिश्तों को मजबूत करने की बात है। मॉल के अनिल मल्होत्रा ने कहा कि ‘यह एक छोटा सा प्रयास है जो परिवार में दादा-दादी के महत्व को रेखांकित करने के लिए है। इस दौरान अंकुर खन्ना भी ग्रैंड डेट पर अपने दादा के साथ एलांते मॉल में बिताए हर पल का मजा लेते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें