1500 मीटर रेस में सरला ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
नेशनल मास्टर्स गेम्स की शुरुआत मंगलवार को हुई। मास्टर्स गेम्स फेडरेशन की ओर से करवाए जा रहे मुकाबले में इंटरनेशनल मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन का नियम फॉलो किया जा रहा है। खेल मुकाबले स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-7 में करवाए जा रहे हैं। इसमें 21 राज्याें के 1500 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन लांग जंप में60 से अधिक आयु वर्ग में मध्यप्रदेश केजगराम पहले, पंजाब केसविंदर सिंह दूसरे, पंजाब के दलबीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट के45 साल से अधिक आयु वर्ग में उत्तराखंड केहयात पहले, हिमाचल प्रदेश केदेसराज दूसरे, हरियाणा केसूबेदार तीसरे स्थान पर रहे। महिलाआें की 1500 मीटर रेस में 35 साल आयु वर्ग से अधिक में सरला पहले स्थान, सर्बजीत दूसरे, सोमू तीसरे स्थान पर रही। लांग जंप केपुरुषाें में 40 से अधिक आयु वर्ग में उत्तराखंड के दीपक नेगी पहले स्थान, चंडीगढ़ के मनप्रीत सिंह दूसरे, हिमाचल प्रदेश के सुमित तीसरे स्थान पर रहे।