फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जुलाई को होगा एमफिल का टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
17 जुलाई को होगा एमफिल का टेस्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब स्टडीज से एमफिल में दाखिले के लिए 17 जुलाई को टेस्ट होगा। यह टेस्ट पंजाबी विभाग की ओर से आयोजित किया जाएगा। विभाग की ओर से आयोजित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आर्ट्स ब्लॉक में आकर प्लेन पेपर पर लिखकर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। इसमें अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स का प्रोस्ट ग्रेजुएशन में 55 फीसदी अंक होना जरूरी है। इसमें किसी भी स्ट्रीम में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं। इसमें प्रवेश परीक्षा पंजाबी और अंग्रेजी भाषा के माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में ऐतिहासिक, दार्शनिक, गुरु ग्रंथ साहिब अध्ययन और तुलनात्मक अध्ययन के साथ धार्मिक प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं इसमें आरक्षण प्रणाली विश्वविद्यालय मापदंड के आधार पर होगा। सादे कागज पर नाम लिखने के साथ स्टूडेंट्स अपने माता और पिता का नाम और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें