फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रेडिंग एप के जरिए 11.84 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। साइबर ठगों ने एक ठेकेदार को ट्रेडिंग एप के बहाने जाल में फंसाकर 11.84 लाख रुपये हड़प लिए। ठेकेदार अंकुर बंसल, निवासी सेक्टर-21 की शिकायत पर सेक्टर-20 साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक अंकुर बंसल ने 10 जुलाई 2025 को एक डेटिंग एप डाउनलोड किया जहां उनकी बातचीत आस्था अग्रवाल नामक महिला से हुई। खुद को गोल्ड माइनिंग इन्वेस्टमेंट कंपनी से जुड़ा बताने वाली महिला ने बंसल से कंपनी की वेबसाइट पर ट्रेडिंग शुरू करवाई। शुरुआत में पीड़ित ने 50 हजार रुपये निवेश किए जिस पर उन्हें 1872 रुपये का मुनाफा दिखाया गया। इससे उसका भरोसा बढ़ा और पैसे निवेश कर दिए। ठगों ने वेबसाइट पर मुनाफा दिखाकर कुल रकम एक करोड़ रुपये तक पहुचा दी। जब बंसल ने राशि निकालनी चाही तो महिला ने 14.82 लाख रुपये कन्वर्जन चार्ज जमा करने की शर्त रखी। विरोध करने पर पूरे खेल का पर्दाफाश हुआ और पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें