फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान 1600 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक ट्रक किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। बरवाला पुलिस ने बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर गांव जलौली के पास नाकाबंदी के दौरान अंग्रेजी शराब की 1600 पेटियां ले जाते एक ट्रक को काबू किया है। बरवाला पुलिस चौंकी इंचार्ज ऋषिपाल ने बताया कि उन्होंने नाकाबंदी के दौरान पंचकूला की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोक कर चैक किया तो उस दौरान ट्रक में अलग-अलग तीन ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 1600 पेटियां थी। उन्होंने बताया कि यह शराब चंडीगढ़ से केरला ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस ट्रक का परमिट के आधार पर रूट चंडीगढ़ वाया डेराबस्सी-अंबाला होते हुए बनता था लेकिन यह ट्रक गलत रूट से निकल रहा था। पुलिस ने ट्रक को काबू कर व इसके कागजात लेकर जांच के लिए आबकारी कार्यालय पंचकूला में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह शराब अवैध थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें