पंचकूला। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के प्रवक्ता अजय गौतम ने बताया कि 30 अप्रैल मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सांसद दुष्यंत चौटाला रोड शो करेंगे। यह रोड कुंडली बैरियर से शुरू होकर पंचकूला में खत्म होगा। कुंडली बैरियर से 8:30 बजे शुरु होकर गन्नौर, समालखा, पानीपत, घरौंडा, करनाल, नीलोखेड़ी, कुरुक्षेत्र, शाहाबाद, अंबाला कैंट, अंबाला शहर से गुजरता हुआ। शाम 6:00 बजे बरवाला पहुंचेगा और इसके बाद 7:00 बजे पंचकूला में पहुंचेगा। इसमें चार लोकसभा क्षेत्र को कंवर किया जाएगा। लोकसभा सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला लोकसभा के पंचकूला में लोगों को संबोधित करके समापन किया जाएगा।