फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशान मिस्टर और मुदिता मिस गूंज बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचली नाटी ने मोहा सबका मन
विज्ञापन


-पीयू के यूआईईटी का गूंज महोत्सव में ईशान मिस्टर और मुदिता बनीं मिस गूंज



फोटो---

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू के यूआईईटी की ओर से चल रहे गूंज महोत्सव में रविवार को रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें ईशान बुल्लर मिस्टर और मुदिता मिस गूंज चुनीं गईं। वहीं कैंपस प्रिंसेज का ताज नंदिता के सिर सजा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम से किया। इस अवसर पर पहली बार इस स्टेज पर हिमाचली नाटी प्रस्तुत की गई। इसे काफी सराहा गया। भंगड़ा पर विद्यार्थी खूब थिरके। उसके बाद नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने नाटक और संगीत की प्रस्तुतियां भी दीं। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने बैंड की शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। शाम को सिंगर मोहित गौर के गानों पर विद्यार्थी खूब थिरके। उन्होंने फिर मुझे दिल से पुकार तू, मेरा कपकेक.. आदि गाने गाकर विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें