फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों की पूरी रात खुला रहा साईं मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
भक्तों के लिए पूरी रात खुला रहा साईं मंदिर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नववर्ष की पूर्व संध्या पर सेक्टर- 29 के शिरडी साई मंदिर में भजनों की अमृतवर्षा हुई। इस अवसर पर मंदिर को जगमग रोशनी से सजाया गया। बड़ी संख्या में र्साइं भक्त मंदिर में दर्शन के लिए भजन सुनने के लिए पहुंचे थे। मंदिर कमेटी की ओर से बाबा के भक्तों के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। रात साढ़े आठ बजे से रात 12 बजे तक भजनों की अमृतवर्षा होती रही। पवन कपूर व शैलेंद्र शर्मा ने भजनों से अमृतवर्षा की। इस मौके पर भजनों पर भक्त खूब झूमे। नववर्ष की शुरुआत होते ही केक काटा गया। केक को सभी भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटा गया। साईं मंदिर भक्तों के लिए पूरी रात खुला रहा। साईं के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। दूसरी तरफ सेक्टर- 23 स्थित श्री महावीर मुनिजी की धर्मशाला में माता रानी की चौकी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर भंडारा का आयोजन भी हुआ। विजय रतन शर्मा ने माता की भेंट गाए। रात नौ बजे ज्योति प्रज्ज्वलित की गई और उसके बाद भजनों की अमृतवर्षा शुरू हुई। रात 12 बजे महामाई की महाआरती हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें