फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी 21 को हड़ताल पर रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन



सेक्टर-17 में मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफोडेरेशन के सदस्यों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-17 में प्रदर्शन किया। इस दौरान फैसला लिया गया है कि एसोसिएशन के करीब तीन लाख 20 हजार अधिकारी 21 दिसंबर को हड़ताल पर जाएंगे। उसके बाद 26 दिसंबर को भी बैंक कर्मी हड़ताल करेंगे। एसोसिएशन के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी कामरेड दीपक शर्मा ने बताया कि बैंक अधिकारियों का वेज रिवीजन साल 2017 से पेंडिंग है। उसे तुरंत दिया जाए। इसमें स्केल वन से लेकर स्केल सात तक के अधिकारी शामिल हैं। इस दौरान पांच बैंकों ने सिर्फ स्केल तीन के अधिकारियों के पेय रिवीजन की बात कही है, लेकिन एसोसिएशन ने इसका बायकाट कर दिया है। स्टेट सेक्रेटरी टीएस सग्गू ने कहा कि यदि बैंक कर्मचारियों की मांगे जल्दी पूरी नहीं की गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा। बैंक कर्मी लंबे समय तक हड़ताल पर जा सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में बैंक कर्मी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें