पीयू में सेमेस्टर परीक्षाओं की डेटसीट जारी
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने दिसंबर में होने जा रही सेमेस्टर परीक्षाओं की डेटसीट वेबसाइट पर डाल दी है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी ऑनर्स के प्रथम, तृतीय व पांचवें और एमए, एमएससी, एमकॉम, एमपीएड के प्रथम व तीसरे सेमेस्टर के एग्जाम तीन दिसंबर से शुरू होंगे। परीक्षा से संबंधित सारी जानकारी पीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।