डिबेट कंपटीशन में भवन विद्यालय ने मारी बाजी
चंडीगढ़। दो दिवसीय डिबेट कंपटीशन में भवन विद्यालय ने बाजी मारी। कंपटीशन में भवन विद्यालय के 12वीं के स्टूडेंट्स श्रेष्ठ जैन, दक्ष वालिया और प्रतुल कालरा ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता गुरुकुल ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई थी। इसमें ट्राइसिटी के कई स्कूलों केे स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। भवन विद्यालय की प्रिंसिपल विनीता अरोड़ा ने प्रार्थना सभा में स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।