फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीएम में हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीएम कॉलेज में हवन से नए सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन में सोमवार को हवन कर नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान छात्राएं और टीचर्स उपस्थित रहे। इस मौके पर डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के सीनियर गवर्निंग बॉडी मेंबर एचआर गांधार एवं सुदेश गांधार भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गुरु वीरजानंद गुरुकुल कररपुर के कुलपति महात्मा चैतन्य स्वामी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में भौतिकता की चकाचौंध को पीछे छोड़ आध्यात्मिकता में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने छात्राओं को जीवन का महत्व बताया। एचआर गांधार ने विद्यार्थियों से सृष्टि की शक्ति पर विश्वास करने के लिए आग्रह किया। इस समारोह में छात्राओं की बहुल उपस्थिति सराहनीय थी। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने नवागत छात्राओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें