पंचकूला के सेक्टर-15 में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला हुडा में स्टेनो के तौर पर कार्यरत थी, जो पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव का शिकार थी। घटना के वक्त घर में मौजूद बेटे ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के पति सरकारी कर्मी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर इससे जुड़े अन्य पहलुओं की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं है।