पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने चार दिन में ड्रिंग एंड ड्राइव के 104 चालान काट कर दो वाहनों को इंपाउंड किया हैं। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिले में 6 जगहों पर विशेष नाके लगाए। इस दौरान एल्कोसेंसर से 1700 से अधिक वाहन चालकों की सघन जांच की, जिसमें 104 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए गए। ट्रैफिक पुलिस ने सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटे। साथ ही दो वाहनों को इंपाउंड भी किया, जो भारी शराब नशे में धुत थे।एसीपी ट्रैफिक सुकरपाल सिंह ने कहा कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।