फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में पिता ने पीटा, किशोरी ने छोड़ घर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव खड़क मंगोली निवासी एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी 15 वर्षीय बच्ची की पिटाई कर डाली। इससे नाराज किशोरी घर छोड़कर कहीं चली गई और दोबारा नहीं लौटी। मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी बीती 14 मई की दोपहर करीब 3 बजे स्कूल से घर आई। पिता ने उससे देर से आने का कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि वह सहेली के साथ उसके घर सर्टिफिकेट लेने गई थी। इसके बाद पिता ने शराब के नशे में होने के कारण बेटी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद बच्ची घर से बाहर चली गई और दोबारा वापस नहीं लौटी। मां ने बेटी की अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। बच्ची का रंग सांवला, कद 5 फुट और स्कूल की वर्दी पहने हुए है। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन फिलहाल उसका कुछ पता नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें