नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 10 लाख
गुरदासपुर। थाना सदर की पुलिस ने एयर होस्टेज व रेलवे में नौकरी दिलाने झांसा देकर 10 लाख ठगने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में नेहा कुमारी पुत्री महिंदर पाल वासी लोले नंगल ने बताया कि आरोपी रमा कुमारी पत्नी साहिब दयाल, बंटी पुत्र साहिब दयाल वासी वार्ड नंबर 4 रेलवे स्टेशन गुरदासपुर ने उसे जाट एयरवेड में एयर होस्टेज की नौकरी दिलाने व उसके भाई रोहित कुमार को रेलवे में भर्ती करवाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्त पत्र देकर 10 लाख रुपये की ठगी की है। जांच में आरोप सही मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।