शिक्षा विभाग में खाली सीटों को भरने की कवायद
- 13 विषयों की 44 सीटों को भरने के लिए मांगे प्रमोशन केसिज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में मास्टर/मिस्ट्रेस की खाली सीटों को भरने के लिए प्रमोशन केस मांगे हैं। विभाग द्वारा इस बाबत सोमवार को सभी स्कूलों में लेटर भेजा गया है। इस पत्र के माध्यम से मास्टर/मिस्ट्रेस की पोस्ट पर प्रमोशन पाने के इच्छुक शिक्षकों को अप्लाई करने के लिए कहा है। बता दें शिक्षा विभाग द्वारा 44 टीजीटी को प्रमोट कर मास्टर या मिस्ट्रेस बनाया जाएगा। विभाग ने 13 विषयों की खाली पोस्टों को भरने के लिए ये प्रमोशन केसिज मांगे हैं।
किस विषय की कितनी सीटें खाली
विषय - खाली सीटें
बायोलॉजी - 4
केमिस्ट्री - 7
कॉमर्स - 8
डांस - 1
हिंदी - 1
हिस्ट्री - 1
होमसाइंस - 12
म्यूजिक (वी) - 1
फिजिकल एजुकेशन - 1
फिजिक्स - 3
पॉलिटिकल साइंस - 1
साइकोलॉजी - 2
पंजाबी - 2