पीजीआई को पांच ट्राली और दस व्हीलचेयर दी
चंडीगढ। पीजीआईएमईआर में मंगलवार को पेशेंट की देखभाल और सहायता के लिए दर्शनशास्त्र (रिटायर्ड) प्रो. प्रोमिला चंद ने पांच ट्रॉली और दस व्हीलचेयर दान किए। पीजीआई में एमरजेंसी ट्रामा सेंटर और ओपीडी में रोज दस हजार पेशेंट आते हैं। पेशेंट के लिए इनकी आवश्यकता थी। यह ऑफिस सुपरिंटेंडेंट को हैंडओवर की गई।