चार फ्लाइट लेट, यात्री परेशान
चंडीगढ़। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तकनीकी कारणों के चलते पांच फ्लाइट ने बुधवार को देरी से उड़ान भरी। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेट एयरवेज की शाम को 6:05 बजे जाने वाली फ्लाइट रात को 9.05 बजे, रात को 7:40 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 9 बजे गई। वहीं इंडिगो की दोपहर बाद 2:30 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट 3:12 बजे और दोपहर 12:25 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट 1:10 बजे गई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खामियों के कारण फ्लाइट देरी से आई। इसी कारण यहां से देरी से गईं।