फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 100 विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलेगा समर चैलेंज हीरो का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को ई-अधिगम योजना के तहत टैबलेट दिए गए हैं लेकिन अभी तक शत-प्रतिशत विद्यार्थी और शिक्षक ई-अधिगम को नहीं अपना पाए हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों की रुचि ई-अधिगम में बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा योजना बनाई गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अनुकूल त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में टैबलेट पर पीएल सॉफ्टवेयर में काम करने वाले 100 विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर चैलेंज हीरो के खिताब से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

इस सॉफ्टवेयर में काम करने वाले उत्कृष्ट विद्यार्थी और शिक्षकों का चयन निदेशालय स्तर पर किया जाना है। निदेशालय में भेजी जाने वाली रिपोर्ट को चयन का आधार बनाया जाएगा। गर्मी की छुट्टियों में टैबलेट पर विद्यार्थियों काे सप्ताह में दो बार काम करना आवश्यक है। शिक्षकों को सप्ताह में एक बार गृह कार्य देना होगा। शिक्षकों द्वारा टैबलेट पर कार्य देने के बाद ग्रुप में भी शेयर करना होगा। उन्होंने बताया कि इसका मकसद विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की टैबलेट पर पढ़ाई करवाने की रुचि को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश दिए गए है कि ई-अधिगम कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों व शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन कार्य आवंटित किया जाए। स्कूलों में एक से 30 जून तक अवकाश कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से समर हीरो चैलेंज शुरू किया है। इस चैलेंज में विद्यार्थी और शिक्षकों को 5 से 30 जून तक वन स्कूल पीएल एप्लीकेशन पर कार्य पूरे करने हैं।

विभाग ने दो भागों में बांटा अभियान
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अनुकूल त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षा विभाग ने इस अभियान को दो विभागों में विभाजित किया है। ए भाग में शिक्षक शामिल किए गए और बी में विद्यार्थियों को लिया गया है। शिक्षकों को प्रति सप्ताह प्रति विषय विद्यार्थियों को दो गृहकार्य देने हैं। विद्यार्थियों को प्रति सप्ताह प्रति विषय एक गृहकार्य पूरा करना है। ये कार्य दूसरे प्रोजेक्ट से अलग रखे जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के कहीं अंक भी नहीं जोड़े जाएंगे। चैलेंज पूरा करने वाले चयनित 100 विद्यार्थियों को समर पीएल हीरो स्टूडेंट का खिताब दिया जाएगा। इसी तरह समर पीएल टीचर को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 50 शिक्षकों का चयन किया जाएगा। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि योजना के बारे में बीईओ का बताया गया है। इनके माध्यम से स्कूलों में संदेश भेजे गए हैं, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भाग लेने का मौका मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें