फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ पास, एनओसी पर अटकी है बात

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के अलावा माइनिंग, आर्मी से भी नगर निगम को लेनी है एनओसी, शुरू किया पत्राचार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। चंडीमंदिर में प्रस्तावित एजुकेशन सिटी के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने बेशक 100 करोड़ मंजूर कर दिए हैं, लेकिन अभी वन विभाग, माइनिंग विभाग और आर्मी से एनओसी मिलने का इंतजार है। 2024 तक प्रोजेक्ट पर काम शुरू होना है लेकिन अभी तक एनओसी लेने के लिए शुरुआत ही हुई है। नगर निगम ने एनओसी के लिए तीनों विभागों से पत्राचार शुरू कर दिया है। नगर निगम के अनुसार 2023 का पूरा साल एनओसी लेने में निकल जाएगा। 2024 में प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। अभी हाल ही में वन विभाग ने एक पत्र में नगर निगम को एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ चंडीमंदिर क्षेत्र में आने वाले पेड़ों का सर्वे करवाकर रिपोर्ट मांगी है। अब नगर निगम एजुकेशन सिटी प्रोजेक्ट के लिए चंडीमंदिर में सर्वे शुरू करेगा।

पर्यटकों को लुभाएगा एजुकेशन सिटी
चंडीमंदिर में एक लेक का निर्माण किया जाएगा। यहां काफी बरसाती पानी इकट्ठा होता है, पहाड़ियों के आसपास यह झील का रूप ले लेती है। साथ ही रेस्ट हाउस और काफी हाउस सहित तमाम खाने-पीने के आउलेट्स होंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बाहर से आकर लोग यहां रुक सकें, इसलिए फाइव स्टार होटल का निर्माण भी किया जाएगा। यह जानकारी महापौर कुलभूषण गोयल ने दी।
विज्ञापन



एजुकेशन सिटी में ये कोर्स होंगे शामिल
नगर निगम द्वारा मेडिकल, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के अलावा स्टेडियम, बैंक्वेट हॉल भी बनाए जाएंगे। चंडीमंदिर एरिया में शिक्षण संस्थान खुलने के बाद ट्राइसिटी और आसपास के जिलों के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर एजुकेशन के कोर्स कर सकेंगे।
विज्ञापन



अभी हाल ही में चंडीमंदिर एरिया में एजुकेशन सिटी के निर्माण के लिए वन विभाग की तरफ से एनओसी के लिए नगर निगम को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया है। क्षेत्र में आने वाले पेड़ों का सर्वे करवाकर विभाग ने रिपोर्ट मांगी है। - विजय गोयल, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, नगर निगम पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें