फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: समाधान शिविर में आई 10 शिकायतें, समाधान करने निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में लगे समाधान शिविर में 10 शिकायतें आई, जिनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। शिविर में राजेश कुमार अभयपुर निवासी की सरकारी स्कूल में कोई भी स्वीपर न होने की शिकायत पर डीईओ को मामले की जांच कर तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए गए। एक अन्य शिकायत विजय कुमार निवासी गांव सुल्तानपुर की लिंक रोड पर वर्षा जल की निकासी के लिए लंबित कार्य को पूरा करवाने की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को मौका का मुआयना कर समाधान करने को कहा गया। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी डाॅ. कुलदीप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें