फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिटायर्ड ब्रिगेडियर से बकाया बिजली बिल के नाम पर 1.91 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बकाया बिजली का बिल भरने का झांसा देकर सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर से 1.91 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, जीरकपुर निवासी रिटायर्ड ब्रिगेडियर सेवक सिंह ने दी शिकायत में बताया कि 15 अक्टूबर 2022 की शाम 4 बजे वह किसी काम से सेक्टर-20 की मार्केट पहुंचे थे। उसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल से संदेश आया। संदेश में बकाया बिजली का बिल जल्द से जल्द जमा नहीं करने पर रात को बिजली कनेक्शन कटने की चेतावनी दी गई थी। बिल की पेमेंट के लिए संदेश में दिए एक मोबाइल नंबर पर बात करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर के अनुसार दिए नंबर पर बात की गई तो उनसे कहा गया कि पिछले महीने का बिल अपडेट नहीं है। उसके लिए 100 रुपये पेमेंट करें। पेमेंट करने के लिए मैसेज में दिए लिंक को क्लिक करने को कहा गया। बिग्रेडियर के अनुसार उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो पंजाब के पीएसपीसीएल का पेज खुला और उस पर पेमेंट करने के लिए बैंक खाते की पूरी जानकारी भरी लेकिन पेमेंट नहीं हुआ। कुछ ही मिनट बाद उनके मोबाइल पर लगातार नौ संदेश आए। उसमें नौ अलग-अलग ट्रांजेक्शन में उनके बैंक खाते से 1.91 लाख रुपये कटने की जानकारी दी गई। इसके बाद उनके पास बैंक से फोन आया और उन्होंने उनके साथ साइबर फ्रॉड होने की जानकारी देकर खाता फ्रिज करने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
डाक्टर बताकर दुकानदार से ठगे 34000 रूपये
मोरनी। स्टाफ को पार्टी देने के नाम पर मिठाई दुकानदार से 34000 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मोरनी निवासी दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। ठगी का शिकार महेश कुमार मोरनी में एक मिठाई की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार उसके पास एक फोन आया, फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के पद पर कार्यरत बताया। उन्होंने फोन पर कहा कि मुझे स्टाफ को एक बड़ी पार्टी देनी है।
विज्ञापन

मुझे मिठाई और अन्य सामान का ऑर्डर देना है। वह हाफ पेमेंट पहले कर करेगा। कुछ देर बाद उसके एकाउंट में में 30000 रुपये आने का संदेश आया। इतने में ठग ने फोन कर कहा कि गलती से उसके पास अधिक पैसे आ गए हैं। वह तीन हजार रुपये रख ले और शेष उसे वापस कर दे। दुकानदार ने 27 हजार रुपये वापस कर दिए। एक बार फिर दुकानदार के फोन पर 40 हजार का संदेश आया। लेकिन दुकानदार को शक हुआ। उसने इस बार केवल सात हजार रुपये ही वापस कर कहा कि बाकी पैसा वह दुकान से लेकर जाए। जब तक दुकानदार समझ पाता तब तक उससे 34000 रुपये की ठगी हो चुकी थी।
पहले भी हुई इसी प्रकार की ठगी
कुछ माह पहले ठगी का शिकार स्थानीय बुजुर्ग वीरकरण ने बताया कि साइबर ठग लोगों को लूटने के लिए नित नए हथकंडे अपना रहे हैं। इनकी इन हरकतों से आम लोग खून पसीना का पैसा लूटने से मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। अब खातों से पैसा हड़पने के हैकर यूपीआई के जरिए लोगों के खातों तक पहुंच बना रहे हैं। सरकार आनलाइन ट्रांजेक्शन पर तो जोर दे रही है, लेकिन ठगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर कड़ा संदेश दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें