फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: यमुना नदी में नहाने गया युवक लापता, एनडीआरएफ टीम कर रही तलाश

Sat, 06 Sep 2025 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव कुशक में शनिवार दोपहर यमुना नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से एक युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। लापता युवक की पहचान गांव टिकरी गुर्जर निवासी 22 वर्षीय योगेश के रूप में हुई है। वह कबड्डी का खिलाड़ी है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही हसनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।
जानकारी के अनुसार, योगेश अपने दोस्तों सुनील, आजाद, रोहित और पुष्पेंद्र के साथ यमुना में नहाने गया था। नहाते समय उसने अपने साथियों से कुछ दूरी पर गहरे पानी में जाने की बात कही। अचानक वह पानी में डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की और शोर भी मचाया, लेकिन वह देखते ही देखते लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एनडीआरएफ टीम को बुलाया। गोताखोरों ने देर शाम तक योगेश की तलाश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें