संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए नूंह में ‘युवा आपदा मित्र योजना’ के तहत 200 वाॅलंटियर को सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि प्रशिक्षण 30 अक्तूबर से सुबह नौ बजे माल्हा राव सामुदायिक केंद्र, तिरंगा पार्क के नजदीक शुरू होगा। इसमें भारत स्काउट्स एंड गाइड्स तथा नेहरू युवा केंद्र के 100-100 वालंटियर भाग लेंगे। प्रशिक्षणार्थियों के ठहरने की व्यवस्था प्रयास इंस्टीट्यूट, नल्हड़ मेडिकल रोड पर की गई है। प्रशिक्षित युवा आपात परिस्थितियों में प्रशासन के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करेंगे।