फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पैरोल पर आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

जिले के गांव दीघोट में हत्या के एक मामले में जेल से पैरोल पर आए युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, दीघोट निवासी नेत्रपाल हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। वह बीते 28 मई को पैरोल पर घर आया था। बताया जा रहा है कि देर रात उसने गांव में ही एक पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें