फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूदा युवक, जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जीआरपी थाना अंतर्गत असावटी फाटक के पास एक 27 वर्षीय युवक ने तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान फरीदाबाद के गांव डीग निवासी सतीश के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर उसकी पत्नी व साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की मां का आरोप है कि युवक पत्नी और साले द्वारा की गई मारपीट से आहत था इसलिए आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात साढ़े 8 बजे सूचना मिली कि असावटी फाटक के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के पास से आधार कार्ड और मोबाइल बरामद की। इसके आधार पर उसकी पहचान कर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मृतक की मां रमेश देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे की शादी यूपी के जिला अलीगढ़ से रानी देवी नामक युवती से एक साल पहले हुई थी। अब करीब 3-4 दिनों से पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चली हुई थी। उसकी पत्नी ने मायके से सोमवार सुबह अपने भाई सुधीर को बुला लिया और दोनों ने मिलकर उसके बेटे के साथ मारपीट की। इसी बात से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें