फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हादसे में घायल युवक की मौत, केस दर्ज

Mon, 29 Sep 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। तकरीबन सप्ताह भर पहले नई गांव में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बिछोर पुलिस ने परिजन की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नई निवासी मुस्तकीम पुत्र मोहम्मद ने बताया कि 24 सितंबर की शाम वह और युसूफ व वाहिद मोटरसाइकिल से गढ़ी गांव की तरफ से अपने गांव लौट रहे थे। वो उनके पीछे बाइक से आ रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, वाहिद मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। मूछना चौक गढ़ी रोड के नजदीक बाइक फिसल गई और युसुफ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहिद को हल्की चोट आई, लेकिन वह युसुफ को सड़क पर छोड़कर मोटरसाइकिल सहित मौके से भाग गया। परिजनों ने घायल युसुफ को पहले सरकारी अस्पताल पुन्हाना पहुंचाया, जहां से उसे नलहड़ मेडिकल कॉलेज और फिर एम्स दिल्ली रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार को युसुफ की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें