संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। वार्ड नंबर-4 निवासी दीपक, पुत्र राकेश 4 सितंबर की रात जन्माष्टमी की झांकी देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद नहीं लौटा। परिजनों के मुताबिक, रात 8 बजे दीपक से फोन पर बातचीत हुई थी। उसने 10-15 मिनट में घर पहुंचने की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। दीपक के चाचा संजय शर्मा ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी है। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि युवक की तलाश के लिए जांच की जा रही है।