फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दशहरे के मेले में युवक पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। गांव बंचारी में दशहरे के मेले के दौरान आपसी विवाद को लेकर एक युवक पर गोली चलाई गई। बंचारी निवासी शिकायतकर्ता विजयपाल ने बताया कि 20 अक्तूबर को पुष्पेंद्र की सौंध निवासी योगी के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर फोन पर कहासुनी हुई थी। मंगलवार शाम दशहरे के मेले के दौरान योगी, गुलशन, बबली उर्फ तन्नू, बोबी, अंकित पंडित निवासी खांबी समेत अन्य युवकों ने तमंचा, रॉड और डंडे से उनके बेटे राहुल, नीरज और पुष्पेंद्र का रास्ता रोककर उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान योगी ने तमंचे से राहुल पर फायर करते हुए कट्टे की बट से उसके सिर पर वार किया। कंधे और हाथ में छर्रे लगने से राहुल घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपित योगी को वहां मौजूद लोगों ने हथियार समेत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, अन्य भाग गए। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें