फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव
पृथला में 21 वर्षीय युवक गौरव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके पिता राजेश ने गांव के ही दीपक और राहुल पर कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर बेटे को पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, पीड़ित पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे घर लौटने के बाद गौरव को उल्टियां होने लगीं। मां के पूछने पर उसने दीपक और राहुल के साथ होने और पेप्सी में कुछ पिलाने की बात बताई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर फरीदाबाद के निजी अस्पताल और फिर सेक्टर-62 स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस पोस्टमार्टम समेत अन्य कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें