फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। होडल-नूंह मार्ग पर उटावड़ गांव के पास सड़क हादसे में निजामपुर निवासी दाऊद की मौत हो गई, जबकि उसका साथी हारुन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दोनों युवक रनियाला खुर्द से रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे। जैसे ही वे उटावड़ गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दाऊद को मृत घोषित कर दिया। हारुन का इलाज जारी है।
विज्ञापन

उटावड़ थाना प्रभारी रेणु शेखावत ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई और पूर्व सरपंच अजीज की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें