फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शराब पीने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जहरीली शराब पिलाकर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले के दुधौला गांव में जहरीली शराब पीने से एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव की परचून की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि युवक ने वहीं से शराब खरीदी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। गदपुरी थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुधौला गांव निवासी धर्मेंद्र ने गदपुरी थाना में शिकायत दी है कि उनके बड़े भाई सुभाष की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। धर्मेंद्र ने बताया कि सुभाष सुबह तक पूरी तरह स्वस्थ था और घर पर मौजूद था। दोपहर में वह गांव की परचून की दुकान से कुछ सामान लेने गया था, जहां उसे अवैध रूप से शराब बिकने की जानकारी मिली। उसी दुकान से सुभाष ने शराब खरीदी और वहीं पर पी ली। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। धर्मेंद्र को गांव के ही एक युवक गंगा ने फोन पर भाई की मौत की सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गदपुरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। गदपुरी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के अनुसार, मृतक के परिजनों ने दो भाइयों पर मिलकर जहरीली शराब देने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें