फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हाईड्रा वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव खेड़ली ब्राह्मण के निकट सड़क से पैदल चल रहे युवक को हाईड्रा वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हाईड्रा वाहन हुचपुरी से हथीन की तरफ एक ट्रांसफार्मर ले जा रहा था। इसी दौरान सड़क से पैदल जा रहा युवक गांव बाबुपर निवासी अकरम चपेट में आ गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इस संदर्भ में गांव बाबुपर निवासी शाहबुद्दीन की शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें