फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, चालक घायल

Mon, 15 Sep 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। पलवल-दुधौला रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में युवक असमुद्दीन की मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक योगेश घायल हो गया। हादसे के बाद गदपुरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम जिला नागरिक अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन


फरीदाबाद के खंदावली गांव निवासी गुलद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह छपरौला निवासी अपने जीजा असमुद्दीन से मिलने रानी इलेक्ट्रोड कंपनी आया था। जब असमुद्दीन कंपनी से बाहर आकर उससे बात कर रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि असमुद्दीन सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में बाइक चालक दुधौला निवासी योगेश भी गिरकर घायल हो गया। लोगों ने तुरंत घायल असमुद्दीन को सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक चालक योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें