संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ खाने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेज दिया। युवक की पहचान बिजेंद्र पुत्र श्यामलाल निवासी पिनगवां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पिनगवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।