फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में मथुरा निवासी गोपाल ने बताया कि नौ जुलाई की सुबह उनका भतीजा करन राठौर बाइक से एच्छर की ओर जा रहा था। जब वह सुपरटेक और एच्छर के बीच पहुंचा, तभी जेसीबी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे के बाद परिवार अंतिम संस्कार व अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के कारण प्राथमिकी कराने में देरी हुई। पुलिस जांच कर रही है कि युवक ने हेलमेट लगाया था या नहीं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें