फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेसियों ने लगाया सदस्यता अभियान में धांधली का आरोप

Tue, 12 Jul 2016 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के दावेदार आमिर खान, विधानसभा अध्यक्ष के लिए मनीष भारद्वाज व प्रदेश महासचिव पद के दावेदार सन्नी मदान ने संगठन चुनाव को लेकर धांधली का आरोप लगाया गया है। विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने ऐलान किया कि अगर अगले पांच दिन के अंदर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ  पार्टी से त्याग पत्र दे देंगे। 
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नौ जुलाई शाम पांच बजे तक सदस्यता फॉर्म भरने की मुहिम चलाई थी लेकिन उनके 800 फॉर्म इसलिए नहीं लिए गए कि वह दो मिनट लेट हो गए थे। जबकि पार्टी द्वारा पलवल में फॉर्म लेने के लिए भेजे गए एलआरओ इवान ट्विस्ट विश्राम गृह में मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उन्हें सदस्यता से वंचित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले को लेकर उन्होंने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमित सिहाग व चुनाव प्रभारी प्रविदा  रघुवंशी से भी शिकायत दर्ज करा दी है। इस मौके पर संजीव, सुनील तंवर, मनीष बैंसला, नितिन गर्ग, जितेंद्र सरदार, मिंटू चौहान, कटार सिंह, जिमी धींगड़ा, शिवम गर्ग व धनश्याम पंडित आदि भी मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें