ग्रेटर नोएडा। कासना में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सिरसा निवासी पीड़ित पप्पू ने बताया कि अनमोल ने उसे बुलाया था। वहां पहुंचने पर विपिन, बसंत और राजू पहले से मौजूद थे। मंगलवार की रात सीएचसी डाढ़ा के पास सभी आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर और हाथ में चोटें आईं। उसने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो