होडल में अवैध हथियार सहित गिरफ्तार युवक।
- फोटो : Palwal
होडल। पुलिस ने शहर की घारम पट्टी स्थित घर से एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक के पास अवैध हथियार है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने हेड कांस्टेबल भीम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर बताए गए स्थान से युवक को धर दबोचा। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से कट्टा बरामद की। आरोपी की पहचान नरेश उर्फ राजू निवासी घारम पट्टी के रूप में हुई।