पलवल। कैंप थाना क्षेत्र के गांव असावटा में रेलवे फाटक के पास पानी के नाले की पटरी पर घूम रहे युवक को एसटीएफ की टीम ने तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आयानगर निवासी प्रेमराज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, एसटीएफ (हरियाणा) यूनिट पलवल में तैनात हेड कांस्टेबल सुरेंद्र ने शिकायत में बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि प्रेमराज अवैध पिस्टल लेकर असावटा गांव के रेलवे फाटक के पास पटरी पर बैठा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर युवक नाले की तरफ जाने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।