संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। सीआईए होडल की टीम ने 30 सितंबर की रात गढ़ी चौक के पास नाकाबंदी कर युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से कार भी बरामद हुई है। डबचीक के पास गश्त के दौरान सीआईए को सूचना मिली कि आगरा निवासी नितिन सौन तमंचा लेकर लाल रंग की कार में कोसी की तरफ से गढ़ी के रास्ते होडल आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने गढ़ी चौक के पास नाकाबंदी कर कार को रोक लिया और युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितिन सौन, पुत्र मुकेश सौन निवासी फतेहाबाद रोड, आगरा, उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसकी जींस की दाहिनी जेब से तमंचा बरामद किया। सीआईए प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।