फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: टेलीग्राम पर युवती से 1.96 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
टेलीग्राम पर टास्क पूरा कर रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवती से 1.96 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी संदीप के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 30 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक नंबर से मैसेज आया। इसमें टास्क पूरा करने पर रकम मिलने की बात कही गई। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर एक यूजर आईडी से संपर्क करने को कहा गया। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़िता ने अपने एक्सिस बैंक खाते से 70 हजार और पीएनबी खाते से 1.26 लाख 80 हजार रुपये अलग-अलग तिथियों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने और रुपये जमा कराने पर रकम दोगुनी कर वापस करने का झांसा दिया। संदेह होने पर पीड़िता ने 1930 पर शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें