संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र में मंगलवार को 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पिनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा भेज दिया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पिनगवां थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस नियमानुसार जांच कर रही है। मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले से संबंधित स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।