फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बाइक की टक्कर से युवक का पैर फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। कस्बे में बिट्टू मार्केट के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव लाहाबास निवासी तौफिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा साहिब बाइक से पिनगवां आ रहा था। बिट्टू मार्केट के पास सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे बाइक चालक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल को पहले मांडीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाद में उसे मिशन अस्पताल नूंह में भर्ती कराया गया। थाना पिनगवां पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें