फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने घर छोड़ा तो पति ने दुनिया: जिस कमरे में सो रहे थे बच्चे, वहीं युवक ने लगाई फांसी, छोड़े सुसाइड नोट

Tue, 09 Jun 2026 09:22 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

पत्नी के घर छोड़ने से मानसिक तनाव में चल रहे देवेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चार सुसाइड नोट मिले। पत्नी लक्ष्मी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल के कैंप थाना क्षेत्र के ईश्वर नगर में पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से मानसिक तनाव में चल रहे एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त युवक के दोनों मासूम बच्चे कमरे में ही सो रहे थे। पुलिस को मौके से चार सुसाइड नोट मिले हैं, जिनके आधार पर पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

मकान मालिक सतवीर ने किठवाड़ी पुलिस चौकी में बताया कि मृतक देवेंद्र ईश्वर नगर स्थित एक मकान में अपने दो छोटे बच्चों के साथ किराए पर रहता था। वह मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। मकान मालिक सतवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देवेंद्र पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में था और बेहद परेशान रहता था। 
विज्ञापन

आठ जून की रात देवेंद्र ने कमरे में छत से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी के दौरान बेड से कुछ दस्तावेज और चार सुसाइड नोट बरामद किए। सुसाइड नोट में उल्लेख है कि पत्नी लक्ष्मी कुछ माह पहले मकान बेचने से मिले रुपये लेकर घर छोड़ गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से  जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें